आकाश राघव का जन्म 2 फरवरी 1998 को उत्तरप्रदेश में बुलंदशहर जिले के छोटे से गाँव मीरपुर में हुआ था | बचपन से ही इनकी रूचि तकनीक में बहुत थी | इनकी माता का नाम विनीता देवी जो कि एक गृहणी हैं | इनके पिता वीरेंद्र सिंह राघव एक कृषक हैं | इनके एक बड़े भाई हैं | जो बचपन से इनके प्रेरणा श्रोत रहे हैं | साहित्य में इनकी बहुत रूचि होने के कारण इन्होने 9 वी व् दशमी कक्षा में हर वर्ष राममिशन मिशन आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया | जिसमे दोनों बार इन्होने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया | कई पुस्तकों में बतौर सह लेखक अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवा चुके हैं | इनका मुख्य उद्देश्य सच को लिखते हुए साहित्य की सेवा करना है |